BJP की मांग से पंजाब में SAD के साथ गठबंधन पर खतरा!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सिख सेल ने गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में भाग लेने की मांग की है। इस मांग…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सिख सेल ने गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में भाग लेने की मांग की है। इस मांग से BJP के पार्टनर शिरोमणी अकाली दल (SAD) के कान खड़े हो गए हैं। BJP नेताओं का कहना है कि यह मांग गठबंधन के फैसले को ध्यान में रखकर किया गया है। जबकि SAD का मानना है कि BJP कहीं ना कहीं सिख वोट बैंक पर निशाना साधने की फिराक में है।’

kuldeep singh bjp

दरअसल, पिछले दिनों BJP के सिख सेल से जुड़े नेताओं ने इस मांग को सामने रखकर पंजाब में गठबंधन में शामिल SAD को चौकन्ना कर दिया है। इसके पहले तक सिख समुदाय से जुड़े मसलों पर SAD की तरफ से ही बयानबाजी की जाती रही है। SAD खुद को सिख समुदाय का प्रतिनिधि प्रस्तुत करता रहा है। अब BJP की तरफ से हो रही बयानबाजी के कारण गठबंधन में बेचैनी होना स्वाभाविक है।

delhi gurdwara parbandhak committee

पंजाब में BJP-SAD का गठबंधन है, लेकिन यह सिर्फ राजनीति तक ही सीमित है। SAD ने हमेशा से BJP को सिख समुदाय से जुड़े मसलों पर किसी तरह की पहल और बयानबाजी से रोककर रखा हुआ है। जबकि BJP के अंदरखाने में चर्चा चल रही है कि उनकी पार्टी से भी सिख नेता जुड़े हैं। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ना उनका भी अधिकार है। यह एक राजनीतिक पार्टी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

दूसरी तरफ BJP के नेशनल सेक्रेटरी आरपी सिंह ने भी सिख सेल की मांग का समर्थन किया है। उनका कहना है कि इसमें गलत क्या है। BJP और SAD सालों से पंजाब में एकसाथ काम कर रहे हैं और उनकी मांग का गठबंधन की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि SAD की रणनीति क्या होती है। क्या BJP की तरफ से आ रहे बयान से गठबंधन खतरे में पड़ जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *