Chandigarh Mayor Elections 2025: भाजपा की हरप्रीत कौर बबला बनी चंडीगढ़ की नई मेयर

Chandigarh Mayor Elections 2025: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं. भाजपा ने महापौर का चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी…

Chandigarh Mayor Elections 2025: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं. भाजपा ने महापौर का चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला विजयी हुई हैं. उन्होंने कांग्रेस-आप गठबंधन की उम्मीदवार प्रेमलता को हराया. भाजपा की मेयर प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला को कुल 19 वोट मिले. जबकि आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रेमलता को मात्र 17 वोट मिले.

(BJP’s Harpreet Kaur Babla becomes the new mayor of Chandigarh news in hindi) 

पिछले साल हुए चुनावों में हुए विवादों के बाद इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया है. इसके लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है. 

आपको बता दें कि पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था.मतगणना के दौरान धांधली के भी आरोप लगे. इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. इस बार चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने को लेकर न्यायालय और चुनाव आयोग दोनों ही पूरी तरह सख्त हैं.

चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 35 है. 35 पार्षदों के अलावा, चंडीगढ़ के सांसद भी महापौर चुनाव में मतदान करते हैं. चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव में कुल 36 वोट पड़े. नियमों के अनुसार, यदि 100 प्रतिशत मतदान हो और कोई भी वोट खारिज न हो तो चुनाव जीतने के लिए 19 वोटों की जरूरत होगी. भाजपा के पास 16, आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *