ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है | जींद की जंग में बीजेपी ने अपने कृष्ण को मैदान में उतारा है | कृष्ण मिड्ढा दिवंगत इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा के बेटे हैं |
12 बार जींद में हुए चुनाव में आज तक जीत न दर्ज करने वाली बीजेपी | अबकी बार कृष्ण मिड्ढा के सहारे खाता खोलने की रणनीति बनाए हुए है| हालांकि अभी तक इनेलो, कांग्रेस और जेजेपी की ओर से अपने-अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया।
Watch Video
