ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अंबाला जिले के भाजपा प्रधान के बेटे को पंजाब के डेराबसी में 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की सीआईए 2 ने एनडीपीएस की धारा 21, 22, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अमित कुमार,भाजपा के जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार का बेटा बताया जा रहा है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

