ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के सेक्टर-93 में बीजेपी की नेत्री की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला नेत्री बीजेपी में किसान मोर्चा में मंत्री थी और चरखी दादरी की रहने वाली थी। महिला के पति पर ही हत्या का आरोप है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 93 की स्पेस सोसाइटी में आरोपी सुनील गोदारा ने अपनी पत्नी मनेश गोदारा की सिर और छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है। मृतक महिला चरखी दादरी की रहने वाली थी। मृतक महिला मुनेश गोदारा राजनीति में सक्रिय थी, पहले वो चरखी दादरी में जिलाध्यक्ष रह चुकी थी वहीं अब किसान मोर्चा में मंत्री पद पर थी।
महिला का पति सुनील गोदारा निजी कंपनी में पीएसओ लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर शव का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

