ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है।
बता दें कि मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है।
गौरतलब है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार मनोहर लाल कर दिया है। साथ ही कैप्टन अभिमन्यु ने भी नाम बदलकर चौकीदार कैप्टन अभिमन्यु कर दिया है।





