Manipur BJP Elected Leader:
मणिपुर में नई सरकार के गठन की गतिविधियां अब पहले से तेज हो गई हैं. मणिपुर में युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वे ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. युमनाम खेमचंद सिंह दो बार के विधायक हैं और बीरेन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वे मैतेई समुदाय से संबंध रखते हैं.
मणिपुर बीजेपी ने दी शुभकामनाएं-
मणिपुर बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, बीजेपी मणिपुर प्रदेश की ओर से हम आपको हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. आपका अनुभव, समर्पण और नेतृत्व पार्टी को और मज़बूत करेगा और मणिपुर की जनता की आकांक्षाओं की सेवा करेगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि वो एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए, जहां कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.
खत्म होने वाला राष्ट्रपति शासन-
मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है. प्रदेश में लंबे समय से जारी हिंसा और प्रदर्शनों को देखते हुए और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. वहीं, 12 फरवरी 2026 को मणिपुर में अब राष्ट्रपति शासन खत्म होने वाला है.



