रेवाड़ी में वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च,कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

रेवाड़ी, 17 अगस्त रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। नव…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 17 अगस्त

रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। नव नियुक्त भाजपा जिला प्रभारी डॉ. मदनलाल गोयल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर पहले भी विवादित रवैया अपनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय गीत और शहीदों का सम्मान हर भारतीय की जिम्मेदारी है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

कैंडल मार्च के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 अन्य खबरें जानें –

Bhopal controversial Twisha Sharma case: ਸੀ.ਬੀ.ਆਈ. ਨੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ 636 ਪੰਨਿਆਂ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਜੱਜ ਅਤੇ ਪੁੱਤਰ ਬਣੇ ਮੁਲਜ਼ਮ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *