ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ताबड़तोड़ सभाएं कर चुनाव की रणनीति बनाा रहे हैं और वोट बैंक जुटाने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।
शनिवार को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा ने रोहतक से ’75 पार’ मिशन का आगाज किया। वहीं रविवार को उन्होंने जनसभा के दौरान युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि, पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं और अब वह 20 करोड़ सदस्यों वाला संगठन बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

