झज्जर, 14 सितंबर
झज्जर जिले के गांव जहाजगढ़ मार्ग पर ब्रेकर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने अपना दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते रोहतक PGI रेफर कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान जयपाल पुत्र करतार सिंह एमपी माजरा का रहने वाला था। घायल भी एमपी माजरा का रहने वाला है। दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर खेत में गए हुए थे, वापसी घर आते समय जहाजगढ़ माजरा ब्रेकर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयपाल पुत्र करतार सिंह की नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।
टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी । मृतक के शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अन्य खबरें जानें-
ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਭਿਆਨਕ ਝੜਪ: ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਘਟਨਾ CCTV ਵਿੱਚ ਕੈਦ



