Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर हुई. हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई.
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के रफीकनगर निवासी दानिश (40) बुधवार रात अपने दो बच्चों मायरा (11) व समायरा (10) तथा भाई सरताज के बच्चों समर (8) व मिहिम (10) के साथ मोटरसाइकिल से अपने परिचित के फार्महाउस पर बने स्विमिंग पूल में नहाने गया था।
उन्होंने बताया कि लौटते समय बुलंदशहर रोड पर ‘मिनीलैंड स्कूल’ के बाहर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।
हापुड़ के ASP विनीत भटनागर ने बताया कि दानिश एक बाइक पर चार बच्चों के साथ स्विमिंग पूल से लौट रहे थे. हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था. इस दुखद घटना ने पूरे हापुड़ में शोक की लहर दौड़ा दी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



