Bihar Election: बिहार में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. पूरे राज्य में 65.64 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिसके बाद राज्य में योग्य मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ रह गई है. सियासी विवाद के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है. तेजस्वी ने मीडिया के सामने नंबर डालकर चेक किया और दावा किया कि उनका नाम नहीं दिख रहा है. इस पर निर्वाचन आयोग(EC) ने कहा कि मतदाता सूची में 416वें नंबर पर उनका नाम दर्ज है, इसलिए उनका दावा तथ्यात्मक रूप से झूठा है.
तेजस्वी के EC से सवाल:
तेजस्वी ने मीडिया के सामने एपिक नंबर डालकर चेक किया. तेजस्वी ने कहा कि हमारे सवाल से EC बच क्यों रहा है? ट्रांसपेरेंसी क्यों नहीं रख रहे हैं? EC बूथ वाइज लिस्ट पॉलिटिकल पार्टियों को दे. तेजस्वी ने कहा, “मेरा नाम मतदाता सूची से कट गया है. BLO आए थे और हमारा सत्यापन करके गए, फिर भी नाम नहीं है।
हर विधानसभा से काटे गए 30 हजार नाम:
उन्होंने कहा, “हर विधानसभा से 30,000 नाम काटे हैं. कुल 65 लाख यानी 8.5 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने हमें जो सूची उपलब्ध करवाई है उसमें किसी मतदाता का पता, बूथ नंबर और EPIC नंबर नहीं दिया है. तेजस्वी ने कहा, “हमें जो सूची दि गई है उससे वोटर की स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिलती. निर्वाचन आयोग गोदी आयोग बन गया है. IPIC नंबर डालने पर कोई रिकॉर्ड नहीं बता रहा है. मैंने SIR में फॉर्म भरा था. चिंता यह है कि मैं चुनाव कैसे लडूंगा. चुनाव लड़ने के लिए नागरिक होना जरूरी है. मैंने तो BLO को फॉर्म भी भरकर दिया था.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



