बेटी के Bigg Boss के घर में सिगरेट पीने पर हंगामा मच गया!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस का सीजन 11 भी विवादों में घिरता जा रहा है। इस बार विवाद जुड़ा है बिग बॉस के घर…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस का सीजन 11 भी विवादों में घिरता जा रहा है। इस बार विवाद जुड़ा है बिग बॉस के घर में रह रही बिहार की बेटी ज्योति कुमारी से। दरअसल, ज्योति के साथ एक के बाद एक कई वाकये हुए जिससे लगता है कि वो घर में रहने वालों की नज़र में आ गई है।हाल ही ज्योति बिग बॉस के घर में दो और लड़कियों के साथ चोरी छिपे सिगरेट पीते देखी गई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है। ज्योति के घर वालों का कहना है कि वो सिगरेट नहीं पी सकती है। सब कुछ स्क्रिप्टेड है तो गांववालों का मानना है कि ज्योति बदल गई है।

इसके पहले भी ज्योति और सपना चौधरी के बीच हुए विवाद ने घर का माहौल गरम कर दिया था। सपना ने ज्योति की ऊंगली तोड़ने की धमकी दी थी। हालांकि घरवालों ने बीच-वचाव करके झगड़ा शांत कर दिया। अब सिगरेट के विवाद ने ज्योति की चर्चा घर तो छोड़िये बाहर तक कर दिया है।

ज्योति हमेशा से एक्टर बनना चाहती थी और आज वो बिग बॉस में शामिल है। पहले तो ज्योति के परिजनों को बहुत ख़ुशी हुई लेकिन सिगरेट पीती दिखने के बाद सभी का हाल काफी बुरा हो चुका है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि ज्योति सिगरेट भी पी सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *