Bihar Court Bomb Threat:
हिमाचल, पंजाब के साथ बिहार के में भी चार प्रमुख कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिसके चलते सुरक्षा (Bihar Bomb Threat) व्यवस्था हाई अलर्ट पर है. बताया रहा है कि यह धमकी एक अज्ञात ई-मेल के जरिए दी गई है. जिसमें लिखा गया है कि कोर्ट परिसर में 3 RDX लगाए गए हैं और 2.30 बजे कोर्ट को बम से उड़ा देंगे.
Bihar Bomb Threat, कौन से है वो चार कोर्ट-
बिहार के पटना सिविल कोर्ट, पटना सिटी कोर्ट, किशनगंज सिविल कोर्ट और गयाजी सिविल कोर्ट परिसर को इसके चलते खाली किया गया. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है. बम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. कोर्ट परिसरों को तुरंत खाली कराया गया, जज, वकील और कर्मचारी अपने-अपने चैंबर से बाहर निकल आए. पटना सिविल कोर्ट में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. जो लोग कोर्ट पहुंचे, उन्हें वापस लौटा दिया गया है. कैदी, गवाह और आम नागरिकों को भी बाहर भेज दिया गया.
पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान-
पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही है. बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं. एहतियातन फिलहाल कोर्ट की कार्यवाही बंद कर दी गई है. धमकी की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है.



