ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आज हम आपको ऐसे हैरान कर देने वाले घर के बारे में बताने वाले हैं, जो कि लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी हुयी है। बता दें कि, बिहार के मुजफ्फरपुर में ये अद्भुत घर बना हुआ है। गनीनीपुर क्षेत्र में 6 फुट ज़मीन की चौड़ाई में बनी 5 मंज़िला ईमारत, जिसकी अंदरूनी चौड़ाई केवल 5 फुट है। ये अद्भुत ईमारत कई लोगो के आकर्षण का केंद्र बन गई है। लोग दूर-दूर से इस ईमारत को देखने के लिए आ रहे हैं। कुछ लोग तो इसे मुजफ्फरपुर का आइफेल टावर भी कहते हैं और कुछ का मानना है कि, इसे एक अजीब सनके व्यक्ति ने बनवाया है।
खुश कर देने वाली बात तो यह है कि, अब ये शहर का प्रसिद्ध सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। मुजफ्फरपुर के गनीनीपुर क्षेत्र में सड़क के किनारे बना ये घर राह चलता व्यक्ति बिना देखे नहीं रह सकता है। घर का बना आकार हर व्यक्ति को अपनी और आकर्षित करता है।
इस 5 मंजिला ईमारत के आगे के एक हिस्से में सीढ़ियां बनी हुई है, जब कि दूसरे हिस्से में मकान बना हुआ है। घर का आधा हिस्सा, जिसकी लंबाई 20 फुट और चौड़ाई 5 फुट है। ये 1BHK का फ्लैट है, जिसमे एक कमरा, रसोई और बाथरूम है।
2015 में बनी ये ईमारत के बारे मे लोगो ने कई राय दी हैं। इस घर के आस-पास के क्षेत्रो में ये घर बहुत मशहूर है। शादी की याद में बनाये इस मकान को अब 2 वर्षो से व्यापारिक प्रयोग में भी लिया जा चूका है।
इस घर में बनी रसोई और बाथरूम की चौड़ाई 2.50 से 3 फुट तक की है। कमरे की लंबाई 11 फुट और चौड़ाई 5 फुट है। इसके अलावा उपरोक्त 4 फ्लैट बैचलर के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जबकि निचली मंजिल एक हॉल के आकार में है। एक सीढ़ी को ऊपर जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मकान के पूरा होने के बाद पिछले दो वर्षों से घर का व्यावसायिक उपयोग भी शुरू किया जा चुका है।