ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है । इस मामले में आरोपी सन्नी की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि सन्नी ने 4 दिन में 40 नहीं बल्कि 70 लोगों से संपर्क किया था और इन लोगों को फोटो भेजकर होटल में आने के लिए कहा था । इस कॉल डिटेल में गेस्ट हाउस में एक और युवती के होने का खुलासा भी हुआ है । सन्नी एक रैकेट के तर्ज पर काम करता था ।
गैंगरेप में पंचकूला के अलावा अंबाला, लाडवा के लोग भी शामिल होने का खुलासा हुआ है । सन्नी ने ये सब बिजनेस बनाया हुआ था, जिसमें वो यहां लडकियों को लाता था और उसके बाद ये सब करवाया जाता था। वहीं ऐसे में सवाल खडा हो गया है, कि वो दूसरी लडकी कौन थी, जिसे यहां सन्नी लाया हुआ था।
मोरनी गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा
आरोपी सन्नी की कॉल डिटेल से हुआ बड़ा खुलासा
सन्नी ने 4 दिन में 40 नहीं बल्कि 70 लोगों से किया था संपर्क
एक रैकेट के तर्ज पर काम करता था सन्नी
पहले भी कई लड़कियों को गेस्ट हाउस ला चुका है सन्नी
गैंगरेप में पंचकूला के अलावा अंबाला, लाडवा के लोग भी शामिल
कॉल डिटेल में लड़की के पति और आरोपी सनी की भी हुई बात
Watch Video
https://youtu.be/7Hmrhs2ZdsY

