Online Desk : बिग बॉस 11 से मेहज़बी सिद्धीकी और सब्यसाची सतपथी बाहर हो गए हैं। बता दें दोनों को कम वोट के चलते घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक साथ घर से दो कंटेस्टेंट को बाहर जाते हुए देखकर घरवाले चौंक गए। बता दें कि घर से बाहर निकलते ही मेहजबी ने एक इंटरव्यू में हिना खान के लिए जमकर गुस्सा दिखाया है।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मेहजबी ने एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो उस घर में दोबारा जाना चाहती है और हिना को उनके किए की सजा देना चाहती हैं। मेहज़बी ने कहा, “दर्शकों को काफी लम्बे समय के बाद मेरा असली रंग देखने को मिल ही रहा था कि मैं बाहर हो गई। मैं खेल को अच्छी तरह से समझ चुकी थी और उसे अच्छे से खेल भी रही थी। मैं चाहती हूँ कि मुझे वापस उस घर में जाने का मौका मिले ताकि मेरे साथ जो भी बुरा हुआ मैं उसका बदला ले सकूं। हिना क्लास के बारे में बात करती है ना मुझे उसकी औकात दिखानी है। अगर मुझे ये मौका नहीं मिलता है तो मुझे इस बात का अफसोस होगा कि मैंने बहुत बड़े अवसर को खो दिया।”

