सिख लड़की का बड़ा बयान, कहा- अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तन, सारे आरोप निराधार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से अगवा सिख लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में एक नया मोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से अगवा सिख लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ आया है। सिख लड़की जगजीत कौर का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें कहा है कि, उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है, उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया था। पुलिस ने जिस पर मामला दर्ज किया वह भी बेकसूर है और सारे आरोप निराधार हैं।

pakistan
पुलिस का कहना है कि, यह प्रेम प्रसंग का मामला है। हसन और लड़की एक ही जगह के रहने वाले हैं। दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के वकील शेख सुल्तान की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि, पीड़िता अपनी मर्जी से निकाह करने और कोई भी धर्म कबूल करने के लिए आजाद है। कोर्ट के आदेश पर लड़की को शेल्टर होम भेजा गया।

 

वीडियो भी देखें..

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि, लड़की अगवा नहीं हुई, बल्कि उसने मर्जी से भागकर निकाह किया है। वहीं, लड़की ने वकील के माध्यम से परिजन के आरोपों को नकारा है। वकील ने लाहौर कोर्ट में पुलिस और परिजनों के खिलाफ याचिका दायर की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *