Punjab News: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, मार्च 2024 तक किसी भी सरकारी स्कूल में नहीं होगा सिंगल टीचर

Punjab Government Schools News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विधानसभा में घोषणा की कि आगामी मार्च तक कोई भी स्कूल बिना शिक्षक…

Punjab Government Schools News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विधानसभा में घोषणा की कि आगामी मार्च तक कोई भी स्कूल बिना शिक्षक या सिंगल टीचर के नहीं रहेगा. विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की बाउंड्री के लिए 300 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्कूल एमिनेंस खोल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा सभी स्कूलों में काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खटकड़ कलां सरकारी स्कूल का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के नाम पर रखा, जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *