अशोक तंवर की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- मरते दम तक रहूंगी कांग्रेस के साथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने जहां जेजेपी औऱ इनेलो को समर्थन दिया है, वहीं अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने जहां जेजेपी औऱ इनेलो को समर्थन दिया है, वहीं अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने भी कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं। अवंतिका तंवर का कहना है कि, वह कांग्रेस में ही रहेंगी, क्योंकि वह कभी कांग्रेस नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट डालूंगी। मैं गांधी परिवार की सारी उम्र ऋणी रहूंगी। मैं मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगी। मेरे घर पर आज भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के होर्डिंग्‍स लगे हैं। उनको कभी नहीं हटाऊंगी।

avantika tanwar
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अवंतिका ने कहा कि हम तीन पीढ़ियों से गांधी परिवार के साथ जुड़े हुए हैं और सब जानते हैं किस वजह से अशोक जी को  कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *