तिहाड़ जेल में बंद पी चिदंबरम को बड़ा झटका, ED ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साढ़े आठ बजे ईडी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साढ़े आठ बजे ईडी की टीम तिहाड़ जेल पहुंची। दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें सुबह साढ़े 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। अब चिदंबरम को कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ से निकाला जाएगा।

इससे पहले पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम उनसे मिलने जेल पहुंचे। इस दौरान, कार्ति ने कहा, मैं यहां पर अपने पिता से मिलने आया था। ये जांच बोगस है। उनके खिलाफ जो भी हो रहा है वह राजनीति से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *