ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र के गांव मछरौली के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विकास कार्यों की ग्रांट में हुई धांधलेबाजी की जांच की गुहार लगाई | कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांवों में विकास कार्यों के लिए कई लाखों की ग्रांट जारी हुई थी | लेकिन ग्रांट से गांव में विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं |
गांव मछरौली के पूर्व सरपंच, पूर्व और मौजूदा पंचों और ग्रामीणों ने कहा कि करीब चार महीने पहले भी गांव में विकास कार्यों को लेकर आरटीआई लगाई थी लेकिन अभी तक उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली | ना ही सरपंच मौके पर पहुंची और ना ही कोई जानकारी दी गई | वहीं एक ग्रामीण महिला ने कहा कि उनके साथ बातचीत करने पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी नेता भी आरोपियों का सहयोग कर रहे हैं |
Watch Video
