Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में उसके शारीरिक शोषण के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया है. जबकि रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत का मुख्य कारण गला घोंटना है.
कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का पोस्टमार्टम 12 जून को सिविल अस्पताल में तीन सरकारी डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया था. इस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मौत का मुख्य कारण गला घोंटना था. उक्त रिपोर्ट में चिकित्सकीय भाषा में यह तो दर्ज किया गया कि मृतका की जांघ व गुप्तांगों के पास कुछ संदिग्ध निशान थे, लेकिन यह स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया कि वे निशान शारीरिक छेड़छाड़ के हो सकते हैं या नहीं.
वहीं, पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि मृतका के स्वाब और विसरा के नमूने फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किसी तरह का शारीरिक शोषण हुआ था या नहीं। उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह मेहरो और उसके साथियों ने कमल कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.
दूसरी ओर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो निहंग सिंहों को आज माननीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
हाल ही में बठिंडा के आदेश अस्पताल के सामने लुधियाना की मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर को कुछ लोगों ने मारपीट कर गाड़ी में फेंक दिया था, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी फरार बताए जा रहे हैं, मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों है जो विदेश भाग गया है. पुलिस ने दो निहंगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ में पता चला कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल थे.
आज जब उसकी रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया गया तो माननीय अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि जो पूछताछ होनी थी, वह पूरी हो गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता हरपाल सिंह खारा ने कहा कि यह एक अंधी हत्या है. पुलिस के पास युवक के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



