Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 अक्टूबर, 2024 को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. तो वहीं, चांदी का भाव 91 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. (Gold-Silver Price Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76810 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (शुक्रवार) सुबह महंगा होकर 77332 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77332 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 91935 रुपये है.
22 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold-Silver Price Today)
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 77022 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70836 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57999 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 45239 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



