Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल! जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज (मंगलवार) को बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. 24 कैरेट सोना आज 13 मई को एक 866…

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज (मंगलवार) को बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. 24 कैरेट सोना आज 13 मई को एक 866 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 93942 रुपये पर खुला। जबकि, चांदी झटके में ही 2255 रुपये महंगी होकर 96350 रुपये प्रति किलो के भाव से खुली. आगे जानते है आपके शहर का ताजा भाव क्या है.(Gold-Silver Price Today)

सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए हैं, जिनमें जीएसटी नहीं लगा है. हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो.

23 कैरेट से 14 कैरेट तक के गोल्ड का भाव (Gold-Silver Price Today)
आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी आज 863 रुपये महंगा होकर 93566 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 793 रुपये उछलकर 86051 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला.

जेवरों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 650 रुपये महंगा होकर 70457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 506 रुपये तेज होकर 54956 रुपये पर पहुंच गई है.

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *