Gold-Silver latest price: सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज (सोमवार), 5 अगस्त, 2024 को भारी गिरावट देखी गई. सोमवार को मार्केट खुलते ही सोने के दाम…

Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज (सोमवार), 5 अगस्त, 2024 को भारी गिरावट देखी गई. सोमवार को मार्केट खुलते ही सोने के दाम में 693 रुपये की कमी दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी 1765 रुपये की कमी आई है. आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट प्राइस.(Gold silver price today) 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 69699 प्रति दस ग्राम है. शुक्रवार की बात करें तो सोना 70392 रुपये पर बंद हुआ था. चांदी के दाम में भी आज (सोमवार) भारी गिरावट आई है. चांदी के रेट (Silver price today)  में आज 1765 रुपये की कमी देखी गई है. 999 शुद्धता वाले एक किलोग्राम चांदी का रेट 81736 रुपये है. शुक्रवार को मार्केट बंद होने तक चांदी का रेट 83501 था. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो उसका प्राइस 63844 है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी के दाम आज कम हुए हैं

22 कैरेट गोल्ड का रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 (23 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 69420 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 63844 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना खरीदने से पहले चेक करें शुद्धता
बता दें कि सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांच लेनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है. आज भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए 63844 और 24 कैरेट सोना 69699 प्रति ग्राम है. वहीं, भारत में 1 किलो चांदी कीमत 81736 रुपये है. 

मिस्ड कॉल से चेक करें गोल्ड सिल्वर प्राइस
गोल्ड और सिल्वर की प्राइस (Gold silver latest price) आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433  पर कॉल कर करना होगा. मिस्ड कॉल के कुछ ही देर के बाद आपको बाद SMS के जरिए रेट पता  लग जाएंगे. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *