Pakistan News: पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका; जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

Big explosion on railway track in Pakistan: रेलवे ट्रैक पर धमाके के कारण जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express Derail) की 6 बोगियां पटरी से नीचे उतर…

Big explosion on railway track in Pakistan: रेलवे ट्रैक पर धमाके के कारण जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express Derail) की 6 बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.रेलवे ट्रैक के पास लगाए गए बम से टकराने के बाद बुधवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले में हुई, जो बलूचिस्तान प्रांत की सीमा पर स्थित है.

अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. जैकोबाबाद में मवेशी बाजार के निकट रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ, जिससे जाफर एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए.

विस्फोट के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके को घेर लिया. अधिकारी विस्फोट का कारण जानने के लिए जांच कर रहे है. विस्फोट के बाद इस मार्ग पर रेल परिचालन अस्थायी रूप से बाधित है.अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

बता दें कि 11 मार्च को बलूच विद्रोहियों ने इसी ट्रेन को हाईजैक किया था. 500 यात्रियों क साथ सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए निकली नौ बोगियों वाली जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक कर लिया था. इस दौरान पाक सेना के कई जवानों की हत्या कर दी गई और 182 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाया गया था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *