Pakistan Blast News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से भीषण बम विस्फोट की खबरें आ रही हैं. ये धमाका पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलत है कि विस्फोट ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ. धमाके के वक्त स्टेशन पर भीड़ सामान्य थी. इसके बावजूद अभी और मौतों की आशंका है.
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंचे. क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया और घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को बुलाया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता (BLA) ने कहा, “हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायी हमले की जिम्मेदारी लेते हैं.
आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट पर फिदायीन हमला किया गया, जब वे इन्फैंट्री स्कूल से कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इस हमले को बीएलए की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया.
अधिकारियों ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची थी. विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



