Delhi Blast: दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के पास बड़ा धमाका, दहशत में लोग

Delhi Blast News: सोमवार को दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में जोरदार धमाका सुना गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह विस्फोट…

Delhi Blast News: सोमवार को दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में जोरदार धमाका सुना गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह विस्फोट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्कूल की दीवार के पास हुआ. विस्फोट के तुरंत बाद धुएं का बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग डर गए.(Delhi Blast News)

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि धमाके की असली वजह जानने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस प्रकार का विस्फोट था और इसका स्रोत क्या है. डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम घटना की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *