Pakistan Blast News:पाकिस्‍तान में बड़ा धमाका; 2 बच्‍चों की मौत, कई घायल

Pakistan News: पाकिस्तान में तालिबान के एक घर में जबरदस्त बम विस्फोट हुआ. इसे रिमोट के जरिए अंजाम दिया गया. धमाके में पांच स्कूली बच्चों…

Pakistan News: पाकिस्तान में तालिबान के एक घर में जबरदस्त बम विस्फोट हुआ. इसे रिमोट के जरिए अंजाम दिया गया. धमाके में पांच स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.(Big explosion in Pakistan)

स्थानीय पुलिस ने बताया जिस जगह यह विस्फोट हुआ, वह इलाका कभी पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ था. पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है क्या कोई व्यक्ति बम बनाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहा था?

यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर मीर अली में हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. इस इलाके में पाकिस्तानी तालिबान और अन्य विद्रोही अक्सर आत्मघाती बम धमाकों तथा हिंसक घटनाओं में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं.

बता दें, पिछले ही हफ्ते पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ था. इस विस्‍फोट  में कम से कम 27 लोग मारे गए थे और 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *