Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 दिसंबर 2024 सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ…

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 दिसंबर 2024 सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ ही सोना 590 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ. वहीं, बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 1100 रुपए प्रति किलो की कमी आई है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती हैं. (Gold-Silver Price Today) 

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 590 रुपए से लुढ़कर 77270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 19 दिसंबर को इसका भाव 77880 रुपए था. वहीं, बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें, तो बाजार में उसकी कीमत 550 रुपए से गिरकर 70850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 19 दिसंबर को इसका भाव 71400 रुपए था.

18 कैरेट का भाव (Gold-Silver Price Today) 
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें, तो शुक्रवार को बाजार में उसकी कीमत 460 रुपए टूटकर 57960 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 19 दिसंबर को इसका भाव 58420 रुपए था. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. इसके खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए.

सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो शुक्रवार को उसकी कीमत में बड़ी कमी आई है. चांदी 1100 रुपए प्रति किलो टूटकर 91400 रुपए हो गई. इसके पहले इसकी कीमत 92500 रुपए प्रति किलो थी.

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *