पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा ! जानिए कैसे लीक हुआ था पेपर ?

चंडीगढ़, 24 अगस्त । हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक (police recruitment paper leak) मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस…

चंडीगढ़, 24 अगस्त । हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक (police recruitment paper leak) मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपियों (main accused) के पास पहुंच चुकी है। पुलिस ने तीन ऐसे आरोपी गिरफ्तार किये हैं जोकि सीधे तौर पर पेपर लीक में शामिल थे।

पुलिस की टीम ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी सीधे तौर पर पेपर लीक प्रकरण से जुडे हुए हैं। इनके पास से पेन ड्राइव (pen drive) बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक प्रिटिंग प्रेस (printing presses) में काम करते हैं।

कैथल पुलिस (Kaithal Police) की एसआईटी (SIT) टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि यह पेपर जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) की एक प्रेस में छपा था और इसी प्रेस के कंप्यूटर (Computer) से पेन ड्राइव में पेपर लिया गया था।

एसआइटी ने पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी श्रीनगर के ओल्ड छानपुर की दूधगंगा कालोनी निवासी एजाज अमीन उर्फ मोहम्मद अमीन को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी डोडा जिला की भाला तहसील के गांव सिंधरा निवासी जितेंद्र कुमार और जम्मू के अपर गाड़ीगढ़ महाकाली (Gaadigarh Mahakali) नगर निवासी राकेश कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जितेंद्र ने कंप्यूटर से यह पेपर पेन ड्राइव में लिया था। इन्हें जम्मू के टिल्लो तालाब गुरुद्वारा के पास से गिफ्तार किया गया है। इन तीनों को एसआइटी ने अदालत में पेश कर 12 दिन के रिमांड पर लिया है।

बताया जा रहा है कि हिसार के खांडा खेड़ी निवासी राजकुमार उर्फ राजू और एजाज अमीन के संबंध पुराने हैं। ये दोनों सालों पहले जम्मू से जेबीटी कोर्स करवाया करते थे। एजाज अमीन जम्मू में अपनी एक अकेडमी चलाता है। पुलिस ने हालांकि एजाज अमीन को पेपर लीक प्रकरण का मुख्य आरोपित बताया है, लेकिन इसमें एक और नाम मुजफ्फर अहमद सामने आया है।

माना जा रहा है कि मुजफ्फर अहमद को पुलवामा की प्रेस की जानकारी थी। उसी ने जितेंद्र, एजाज अमीन और राकेश को पेपर निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि मुजफ्फर अहमद पुलिस की पकड़ में आते-आते निकल गया। बता दें कि सात अगस्त को पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद अभी तक कुल 28 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर के चार आरोपित शामिल हैं।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में एजाज अमीन  ने बताया कि एक अन्य आरोपित अफजल ने उसको पेपर रद होने के बाद आठ अगस्त को सुबह और शाम में होने वाली परीक्षा के दो सेट और आंसर-की वापस कर दी। यह दोनों सेट और आंसर-की उसने अपनी पत्नी हलीमा के पैतृक गांव उधमपुर (जम्मू) (Udhampur) में छिपा रखा है। पुलिस ने एजाज के दो मोबाइल कब्जे में लिए हैं, जो आगे इस पूरे प्रकरण में कई खुलासे करने में अहम कड़ी होंगे।

एसपी कैथल (SP Kaithal) लोकेंद्र सिंह (Lokendra Singh) ने कहा कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने जम्मू निवासी मुख्यारोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों का दो दिन का राहदारी रिमांड हासिल करके कैथल लाया गया और अदालत में पेश किया गया। जहां से व्यापक पूछताछ के लिए और 10 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक कुल 28 आरोपित गिरफतार किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *