ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावत का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में इस फिल्म को हरियाणा सरकार ने एक और झटका दे दिया है। मंगलवार को हरियाणा बैठक में सरकार ने फिल्म पद्मावत को हरियाणा में बैन करने का फैसला लिया है। जिसके बाद करीब 180 करोड़ रुपए की फिल्म पद्मावत चार राज्यों में बैन की जा चुकी है।
फिल्म पद्मावत का लागातार विरोध हो रहा है। फिर चाहे वो पंजाब हो, हरियाणा हो । ये विरोधी लहर पूरे देश में चल रही है। ऐसे में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत हरियाणा में भी बैन हो गई है । राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी फिल्म को बैन कर दिया है ।
मंगलवार को हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला हुआ । रणवीर, दीपिका, शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म राजपूत समुदाय के विरोध के बाद से विवादों में है । सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद यह फिल्म 25 जनवरी को देशभर में रिलीज होने वाली है । लेकिन फिर भी भंसाली की फिल्म पर संकट नहीं टला है । हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का ट्रेलर भी लॉग किया गया है। जिसमें पूरी फिल्म के कुछ सीन और डॉयलोग दिखाए गए हैं । ऐसे में हरियाणा की कैबिनेट बैठक ने मंगलवार को फिल्म पद्मावत को बैन कर दिया है। जिसके बाद अब ये फिल्म चार राज्य में बैन हो चुकी है ।
