गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम,5 आतंकी को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 5…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे।

ये आतंकी पाकिस्तान में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए हुए थे और 26 जनवरी को ग्रेनेड से हमला करने की तैयारी में थे जानकारी के मुताबिक श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के माडँयूल का भंडाफोड़ करते हुए इन्हें गिरफ्तार  किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में इमतीयाज अहमद चिकला, एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख,सहित नसीर अहमद मीर शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *