Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव, चेक करें आज का रेट

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. आज यानी 11 अक्टूबर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के…

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. आज यानी 11 अक्टूबर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.(Petrol-Diesel Price Today)

कच्चे तेल का भाव
इंटरनेशनल मार्केट में आज (शुक्रवार) कच्चा तेल 79 डॉलर के पार है. ब्रेंट क्रूड 79.06 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 75.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार), 11 अक्टूबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत? (Petrol-Diesel Price Today)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. 
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. 
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.

महानगरों में क्या है डीजल की कीमत? (Petrol-Diesel Price Today)
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. 
मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है. 

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *