न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस की कंटेस्टेंट आर्शी खान के खिलाफ सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आर्शी खान गलत दस्तावेज के सहारे बिग बॉस सीजन 11 में शामिल हुई हैं। इंडियाटुडे डॉट कॉम पर प्रकाशित खबर के मुताबिक आर्शी खान शादीशुदा है। आर्शी के कॉलेज की दोस्त गहना वशिष्ठ के हवाले से वेबसाइट ने बताया है कि आर्शी ने 50 साल के एक शख्स से शादी की है।
गहना ने बताया कि उसकी वास्तविक उम्र 32 साल है, जबकि वह सभी को अपनी उम्र 27 साल बताती है। यहां तक कि उसने अपने सर्टिफिकेट्स में भी गलत उम्र दर्ज करवाया हुआ है, जिसके दम पर उसे बिग बॉस सीजन 11 के घर में प्रवेश मिला है। गहना ने बताया कि आर्शी कहती है कि उसने शाहिद आफरीदी से रिलेशन बनाया है, जबकि आज तक वह शाहिद से मिल भी नहीं सकी है।
