ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बड़ा झटका, देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार ने देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी है। इससे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार ने देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी है। इससे खास कर गांवों के साथ संबंधित लोगों को ज्यादा वित्तीय नुकसान होगा। एक तरफ जहां पहले ही लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं इस वृद्धि से उनकी जेबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ जाएगा। इस संबंधी पंजाब सरकार की ओर से बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

पंजाब सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली महंगी हो गई है। इन दिनों पड़ रही भीषण गरमी के  कारण एसी व कूलर ज्यादा चलने से पहले ही बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं। इस स्थिति में अब बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ा दी गई है। यह वृद्धि एक अप्रैल 2018 से लागू की गई है। गौरतलब है कि देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी बढ़ाने का फैसला पंजाब सरकार ने इसी साल मार्च महीने में कैबिनेट मीटिंग दौरान ले लिया था। जिसे अब लागू कर दिया गया है। देहाती क्षेत्रों में पहले 13 फीसदी बिजली ड्यूटी लगाई जाती थी, जो अब बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी पहले ही बढ़ाई जा चुकी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बड़ा झटका

देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी दो फीसदी बढ़ाई

देहाती क्षेत्रों में बिजली ड्यूटी 13 से बढ़ाकर 15 फीसदी की

एक अप्रैल 2018 से बढ़ी हुईं कीमतें लागू

Watch Video

https://youtu.be/hCgHgimp_sk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *