ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक तंवर के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा की सियासत में अलग ही मोड़ आ गया है। अब बीेजेीपी नेता उनके लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। सोनीपत में बीजेपी के बड़े नेता राजीव जैन ने अशोक तंवर के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि, जब कांग्रेस खत्म हो चुकी थी तब अशोक तंवर ने कांग्रेस को गली-गली तक ले जाने का काम किया।
इसके बाद अनिल जैन ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने उसकी पिटाई भी कर दी, जिसके चलते अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी। राजीव जैन ने आगे कहा कि, जब 2014 में कांग्रेस खत्म हो चुकी थी तब अशोक तंवर ने कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया।उन्होंने कांग्रेस को बचाने के लिए बहुत मेहनत की।

