लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की 10वीं पुण्यतिथि पर उनके परिवार के साथ अंतिम क्षणों को याद किया है | अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “मां के लिए सुबह मुश्किल वक्त लाई | उनके दिल की धड़कन ठीक नहीं थी, डॉक्टरों की मौजूदगी में इसे ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की गई | उनके कमजोर शरीर का दिल धीरे-धीरे जवाब दे रहा था |
T 2748 – She left us today 10 years ago .. ! The most beautiful Mother in the World .. ! All Mothers are … pic.twitter.com/kZozrpd9zy
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 21, 2017
उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें मशीन के जरिए सांस पहुंचाई जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘मैन्युअल रूप से पम्पिंग जारी थी। अब अधिक शक्ति और शक्ति के साथ यह मेरे लिए असहनीय हो रहा था। हम एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।’
दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी तेजी बच्चन का लंबी बीमारी के बाद 11 साल पहले 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अमिताभ ने लिखा, ‘वह दुनिया में सबसे खूबसूरत थीं।’

