ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : भारी विरोध के बीच रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। करणी सेना का विरोध फुस्स हो गया है और सिनेप्रेमियों ने फिल्म के विरोधियों को करारा सबक सिखाया है। खैर, बात फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह की, जो आजकल ‘पद्मावत’ की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं। एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह को शानदार एक्टिंग का अवॉर्ड भी मिल गया है।
रणवीर सिंह ने सोमवार को अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट करके फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए मिले अवॉर्ड के बारे में बताया। रणवीर को यह अवॉर्ड किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तरफ से मिला है। दरअसल, अमिताभ को किसी स्टार्स की परफॉर्मेंस पसंद आती है तो वो उन्हें शुभकामना पत्र भेजते हैं। ‘पद्मावत’ में रणवीर के किरदार से अमिताभ प्रभावित होकर उन्हें शुभकामना भेजी। रणवीर ने पत्र की फोटो अपलोड करके कैप्शन लिखा ‘मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया।’
Mujhe mera award mil gaya 🙏🏽😇@SrBachchan pic.twitter.com/zlo9B6G2od
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 29, 2018
बता दें फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। देश और विदेश में फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। रिलीज होने के पांच दिन बाद ही फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं हुई है। इसके बावजूद रविवार को फिल्म ने 31 करोड़ और सोमवार को 15 करोड़ रूपये की कमाई की। ओवरसीज में भी फिल्म ने कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऑस्ट्रेलिय में ‘पद्मावत’ ने आमिर खान की ‘धूम 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
https://youtu.be/8YaF2m7hCx0
