न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के पहले अपने प्रशंसकों को शानदार तोहफा दिया है। दरअसल, भुवनेश्वर ने सोशल मीडिया पर मई में एक फोटो अपलोड की और लिखा था, “Dinner date, full pic soon.” जिसके बाद यूजर्स ने कमेंट करके डिनर डेट की असलियत जानने की कोशिश की, हालांकि, भुवनेश्वर ने यूजर्स के कमेंट का जवाब नहीं दिया।
अब ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के पहले भुवनेश्वर कुमार ने आधी तस्वीर की पूरी हकीकत बता दी है। मंगलवार को भुवनेश्वर कुमार ने सोशल मीडिया पर डिनर डेट की पूरी फोटो पोस्ट कर दी। फोटो में दिखाई देने वाली लड़की का नाम नूपुर नागर है और वो भुवनेश्वर कुमार के साथ रिलेशन में हैं। इस फोटो को पोस्ट करने के बाद भुवनेश्वर को विशेज़ मिल रही हैं। फैंस ने भुवनेश्वर कुमार को फ्यूचर की शुभकामनाएं भी दी है।
आखिर सामने आई भुवनेश्वर कुमार के आधी तस्वीर की पूरी हकीकत
न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के पहले अपने प्रशंसकों को शानदार…
