भूटान के PM ने इसरो की कड़ी मेहनत को बताया ऐतिहासिक, कहा-जरूर कामयाब होगी मोदी और उनकी टीम

ऑनलाइन डेस्कय/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इसके बाद…

ऑनलाइन डेस्कय/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इसके बाद देर रात तक अपने टीवी पर नजरे टिकाए करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए। वहीं पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों और देश के लोगों को शनिवार सुबह अपने संबोधन के जरिए हिम्मत दी।

देखें वीडियो..

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1057359131101500/

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। मोदी ने उन्हें हिम्मत से काम लेने को कहा।

वहीं भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने भी भारत को हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि, हमें भारत और उनके वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ऐतिहासिक है। मोदी और उनकी टीम एक दिन जरूर कामयाब होगी

साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी वैज्ञानिकों को सराहा है। उन्होंने कहा कि, चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध और परिश्रम करने वाले वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *