ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन वाली सरकार पर जहां एक ओर सियासत काफी गर्म हो गई तो वहीं पर विपक्ष पार्टीयों ने भी तंज कसने शुरू कर दिए है। बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का जेजेपी और बीजेपी के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
गठबंधन पर पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वोट किसी और की स्पोर्ट किसी और को दिया जा रहा है। वहीं उन्होने कहा कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करेंगी। गौरतलब है कि अगले हफ्ते कांग्रेस विधायक की बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

