ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के विवादित बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने मनीष ग्रोवर के बयान को निंदनीय बताते हुए चुनाव आयोग को मामले पर संज्ञान लेने की बात कही। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि ऐसी भाषा प्रजातंत्र में अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हुड्डा ने कहा कि लोगों को हथियार और पैसे के नाम पर डराना गलत है।

