हुड्डा ने कहा ईमानदारी का ढोंग कर रही खट्टर सरकार में खूब बिकी नौकरियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भीूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भीूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार के समय बहुत नौकरियां बिकी हैं,फिर भी बीजेपी ईमादारी का ढकोसला कर रही है। भूपेंद्र हुड्डा ने तंज सकते हुए कहा कि 2014 में सरकार बनने पर बीजेपी ने जो 154 वादे किए थे, उसमें से अब तक 1 भी पूरा नहीं किया गया है।

वहीं, भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले वो किसानों का कर्जा माफ करेंगे और इसके साथ ही बिजली के भी आधे दाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आते ही प्रदेश में बुजुर्गों की पेँशन 5100 की जाएगी, महिलाएं भी रोडवेज बस में फ्री सफर करेंगी।

इसके साथ ही भूपेंद्र हुड्डा ने ये भी कहा कि राज्य के सभी गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट भी दिए जाएंगे, गरीब बच्चों को पहली से 12वीं तक साल के 10 हजार वजीफा दिया जाएगा। 12वीं से ऊपर वाले बच्चों को 15 हजार रुपये हर साल दिए जाएंगे। हुड्डा ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार में सबको रोजगार मिलेगा और जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक ग्रेजुएट को 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *