ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा ने दावा किया है कि राज्य में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर यही लग रहा है कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस ही आएगी। हुड्डा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोगों से किए वादों को भाजपा ने पूरा नहीं किया है, जिससे सभी लोग सत्तारूढ़ भाजपा से दुखी है।
दरअसल, भूपेंद्र हुड्डा बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति की लहरों का रूख बदल गया है क्योंकि अब लोगों का समर्थन कांग्रेस को दिया गया है। हुड्डा ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की भी अपील की और कहा कि हर सीट के अपने महत्तव है। उन्होंने कहा कि बड़ौदा मेरा गढ़ है और हमें एक बड़े अंतर से यहां जीत हासिल करनी है।
भूपेंद्र हुड्डा ने बड़ौदा से कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्ण हुड्डा के समर्थन में लोगों से वोटों की अपील कर रहे थे। बता दें कि कृष्ण हुड्डा के सामने चुनावी मैदान में बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से पहलवानी से राजनीति में आए योगेश्वर खड़े हैं।


