ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा मौजूद हैं। कांग्रेस की इस अहम बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई हार पर मंथन किया जाएगा और साथ ही नेता प्रतिपक्ष भी चुना जाना है, जिसमें भूपेंद्र हुड्डा का नाम सामने आ रहा है और उनका नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय है।
दरअसल, इस मीटिंग में कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा दिए गए फीडबैक की रिपोर्ट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्याशियों से हार के कारण, भितरघात हुआ तो किसने किया, इनके नाम लिए जाएंगे।
आपको बता दें कि 2014 से लेकर 2019 तक इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला नेता प्रतिपक्ष रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव 2010 आते- आते इनेलो के कई वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़कर चले गए, जिसके चलते अभय चौटाला को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद किरण चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष का पद ले लिया था। वहीं, किरण चौधरी से सीएलपी लीडर का पद लेकर हुड्डा को दे दिया गया, जिसके बाद हुड्डा का नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय है।


