ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किलोमीटर स्कीम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, किलोमीटर स्कीम एक बहुत बड़ा घोटाला है, जिसे लेकर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।
वहीं हुड्डा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से किलोमीटर स्कीम का विरोध कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार नई बसों की खरीद करके उन्हें सरकारी बेड़े में शामिल नहीं कर रही।

