जिन दलों में विचारों की समानता न हो, वो गठबंधन नहीं चला सकते- भूपेंद्र हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:जजपा और बसपा के गठबंधन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसा है। हुड्डा का कहना है कि इस गठबंधन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:जजपा और बसपा के गठबंधन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसा है। हुड्डा का कहना है कि इस गठबंधन का कोई फायदा नहीं होगा और जिन दलों में विचारों की समानता न हो, वो गठबंधन नहीं चला सकते।

वहीं, राज्यसभा सांसद चौ. बीरेंद्र सिंह के भूपेंद्र हुड्डा को बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर हुड्डा ने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह मेरे लिए भाई है, उन्होंने मेरे लिए हमदर्दी जताई इसके लिए धन्यवाद करता हूं।
18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही महापरिवर्तन रैली पर बोलते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 18 तारीख की रैली की तैयारी चल रही है, जो खुलासा होगा वो 18 को ही पता चलेगा। तो वहीं, कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल उठाए हैं। हुड्डा ने कहा है कि मौजूदा सरकार ने अपने किए हुए वादे नहीं निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *