ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही महापरिवर्तन रैली में कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा फरीदाबाद पहुंचे। इस कार्यक्रम में हुड्डा अपने समर्थकों के साथ रूबरू भी हुए।
बीती शाम CWC की हुई मीटिंग में सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने को हुड्डा ने अच्छा कहा, लेकिन उनकी चेहरे पर खुशी नहीं दिखी।
वहीं, जेजेपी और बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि तेल देखो और तेल की धार देखो। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा गठबंधन होगा तो समान विचारधारा और सोच की पार्टियों से होगा और इनेलो उनकी विचारधारा की पार्टी नहीं है।


